सर्दी के माैसम में ट्रेन लेट हाेने पर रेलवे यात्रियाें काे एसएमएस से जानकारी देगा। आम ताैर पर कोहरे का असर 15 दिसंबर के बाद शुरू होता है। कोहरे के कारण कई ट्रेनों को निरस्त भी करना पड़ता है। काेहरे काे देखते हुए रेल कर्मियों की काउंसलिंग की जा रही है और पेट्रोलिंग भी शुरू हाे गई है।
सर्दियाें में ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए फॉग सेफ्टी डिवाइस जैसे आधुनिक सिस्टम प्रमुख स्टेशनों व ट्रेनों के इंजन पर तैनात चालकों को दिए जाएंगे। यह सिस्टम चालक को सिग्नल, स्टेशन अाैर रेलवे फाटक की जानकारी देगा। साथ ही ट्रेन कहां चल रही है, इसकी सही सूचना रेलवे अधिकारियों व कर्मियों को मिलेगी। सीनियर डीसीएम अजय कुमार पाल ने बताया कि एसएमएस सुविधा के लिए यात्रियाें काे रिजर्वेशन करवाते समय फाॅर्म में अपना मोबाइल नंबर लिखना हाेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ