अजमेर|जेएलएन अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ. लाल थदानी और मेडिकल काॅलेज के बायाे केमेस्ट्री विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. दीपा थदानी काेराेना संक्रमित हाेने के बाद शुक्रवार काे निगेटिव हाे गए हैं। डाॅ. दंपती ने शुक्रवार अपनी जांच करवाई थी। शाम को मिली रिपाेर्ट में वह निगेटिव हुए। अब थदानी दंपती आमजन काे मास्क लगाने की प्रेरणा देने के साथ ही काेराेना से बचाव की समझाइश कर रहे हैं। वार्ड में भी डाॅ. थदानी दंपती ने मरीजाें की जांच के साथ उन्हें तथा परिजनाें काे इसके बचाव के बारे में जानकारी दे रहे थे।
डाॅ. थदानी ने जयपुर नहीं जाकर अपना इलाज अजमेर में ही करवाया। भास्कर से चर्चा के दाैरान डाॅ. दंपती ने कहा कि काेराेना से अांख मिचाैली करने वालाें और मास्क, साेशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने, सेनेटाइजर नहीं लगाने के कारण अब यह संख्या बढ़ने लगी है। जेएलएन में मरीजाें का इलाज करते हुए वह कब संक्रमित हाे गए उन्हें पता ही नहीं चला। अब दाेनाें दंपती ने निगेटिव हाेने के बाद काेराेना काे लेकर आमजन काे जनजागरुक करने का निर्णय लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ