पॉलिटेक्निक काॅलेज में सीधे एडमिशन का माैका

गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक काॅलेज में सेकंड ईयर में खाली 5 सीटों पर सीधे एडमिशन हाेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स 20 से 24 नवंबर आवेदन कर सकेंगे। प्रथम वर्ष इंजीनियरिंग में खाली 18 सीटों के लिए 23 से 26 नवंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। स्टूडेंट्स सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक या खाली सीटें भरने तक ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रिंसिपल अारके शर्मा ने बताया कि अंतिम तारीख काे दाेपहर 1 बजे मेरिट अनुसार एडमिशन होगा। व्यक्तिगत इंटरव्यू में स्टूडेंट्स काे ओरिजनल डाॅक्यूमेंट्स और फीस की राशि सहित उपस्थित हाेना हाेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ