लोक परिवहन में यात्रा काे बैठे व्यक्ति का रखा गहनों का बैग चोरी, पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू की

लाेक परिवहन में यात्रा काे बैठे व्यक्ति का अज्ञात चाेर बैग चुराकर ले गए। घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे मिनी मायापुरी स्थित लाेक परिवहन बस स्टैंड पर हुई। यात्री की सूचना पर बस स्टैंड चाैकी और पुरानी आबादी पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कई संदिग्धाें काे राउंडअप कर पूछताछ की है। पीड़ित हनुमानगढ़ टाउन निवासी मुकेशकुमार अपनी पत्नी के साथ श्रीगंगानगर आए हुए थे। वे दाेनाें अपने दाे साल के बच्चे के साथ शनिवार सुबह करीब 11 बजे हनुमानगढ़ जाने काे लाेक परिवहन की मिनी मायापुरी में ए माइनर नहर किनारे खड़ी बस में सवार हाे गए। बस में सामान रखने काे बनाई टांड में उन्हाेंने अपना बैग रख दिया। इस बैग में उनकी पत्नी के गहने रखे हुए थे। कुछ मिनट बाद ही बैग में से गिलास निकालने काे संभाला ताे बैग नहीं मिला। इस पर उन्हाेंने शाेर मचाया। बस के चालक और परिचालक ने भी इधर-उधर तलाश करवाई लेकिन अज्ञात चाेर के बारे में काेई सूचना नहीं मिली। सूचना पर बस स्टैंड चाैकी प्रभारी केशव शर्मा और हवलदार रूपराम भी माैके पर पहुंचे।
उन्हाेंने आसपास क्षेत्र में घूमने वाले कई संदिग्ध युवकाें काे राउंडअप कर पूछताछ शुरू की। इधर पीड़ित के परिवाद पर पुरानी आबादी एसएचओ रणजीतसिंह ने एएसआई महेंद्रकुमार काे जाब्ते सहित घटनास्थल पर भेजा। पुरानी आबादी थाना के ड्यूटी अधिकारी एएसआई महेंद्रकुमार ने घटनास्थल के आसपास के सीसी कैमराें के फुटेज देखे हैं। हालांकि शनिवार शाम तक इस संबंध में चाेराें का पता नहीं चल पाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bag of jewelery kept of a person traveling in public transport stolen, many roundups


टिप्पणियाँ