दादाबाड़ी जैन नसियांजी मंदिर कोषाध्यक्ष के अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरणकर्ता मुकेश राठौर पुत्र रूपनारायण निवासी हनुमान बस्ती दादाबाड़ी को उसके मकान से गिरफ्तार कर उसके पास से 2.26 लाख रुपए नगद व 1.90 लाख रुपए के दो चेक बरामद किए है।
सीआई ताराचंद ने बताया कि फरियादी मनीष जैन पुत्र ऋषभ मोहीवाल ने शिकायत में कहा था कि मंदिर कार्य के ठेकेदार मुकेश राठौर से 15 हजार रुपए उधार मांगता था। बुधवार दोपहर ठेकेदार ने एक लड़के भेजकर उसे घर बुलाया। जहां जाते ही ठेकेदार, लड़के व अन्य महिलाओं ने कमरे में बंद कर दिया। पैसे के बजाए 50 लाख फिरोती मांगी। मारपीट कर हत्या की धमकी दी। जल्द 50 लाख रुपए मंगवाने को कहा। जैन ने समाज के दो-तीन प्रतिष्ठित लोगों को फोन किया तो उन्होंने मना कर दिया।
50 लाख की व्यवस्था न होने पर अपहरणकर्ताओं ने उसके हाथ काट दिया। डील 5 लाख में फाइनल हुई। जैन ने छोटे भाई जयंत से 2 लाख और जैन नसियां मैनेजर से 50 हजार मंगवाए। करीब 45 हजार 400 उसके पास से जबरन छीने और 10 हजार एटीएम से निकलवाए। 5 लाख रुपए कम पड़ने पर पत्नी से 2-3 चेक मंगवाए। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने मनीष को छोड़ा, जाे सीधा पुलिस के पास पहुंचा।
पुलिस ने उक्त मामले में केस दर्ज कर सीआई ताराचंद के नेतृत्व में एएसआई रमेशचंद्र, हेड कांस्टेबल विकास, कांस्टेबल मेघराज व बंशीधर को शामिल कर टीम गठित कर 24 घंटे में वारदात का खुलासा किया। सीआई ताराचंद ने बताया कि पूछताछ में आरोपी मुकेश ने लॉकडाउन से पहले मनीष के पास जेवरात गिरवी रखे थे। कई सालों से मनीष से आरोपी मुकेश लेन-देन करता था।
मुकेश ने मनीष से गिरवी जेवरात छुडा लिए थे। किंतु कुछ पैसा मुकेश की तरफ उधार बकाया था। इसी के लेनदेन के 15 हजार रुपए मांगने पर फरियादी मनीष आरोपी के घर गया था। किंतु आरोपी मुकेश की नियत बदल गई एवं उसने भाई कृष्णमुरारी, मां व पत्नी के साथ मिलकर स्वयं के घर में फरियादी को बंधक बनाकर मारपीट की, रुपए ले लिए। आरोपी मुकेश को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ