काेराेना काल में स्कूलें बंद हाेने के बाद ऑनलाइन एजूकेशन के लिए शिक्षा विभाग के स्माइल प्रोजेक्ट की हकीकत जानने के लिए डीईओ जगदीशचन्द्र राठौड़ ने सुमेरपुर ब्लाॅक के राउमावि लापोद, राउमावि धणा व बालिका उमावि कोसेलाव में पहुंचे।
इस दाैरान उन्हाेंंने स्माईल कार्यक्रम काे लेकर शिक्षकाें से पूरी जानकारी ली। इस दाैरान कई शिक्षकाें के कार्य में लापरवाही बरतने काे गंभीरता से लेते हुए उनकाे पाबंद किया। साथ ही बच्चाें काे हाेम वर्क देने से लेकर संस्था प्रधान को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। सभी शिक्षकों को भी पाबंद किया गया।
इसी प्रकार राउमावि धणा में मे भी निशुल्क पाठ्य पुस्तकों एवं कार्य पुस्तिकाओंं के वितरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करते हुए बालको को घर घर जाकर वितरण करने के लिए पाबंद किया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक महेन्द्र नानीवाल ने सभी शिक्षकों को स्माईल-2 कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए समय विभाग चक्र के अनुसार गृह कार्य की नियमित जांच करने के निर्देश दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ