मदरसा पैराटीचर्स को स्थाई करने और उर्दू के पद भरने की मांग, रैली निकाली

राज अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन की ओर से उर्दू के पदों की बहाली और मदरसा पैरा टीचर्स को स्थाई करने की मांग काे लेकर रैली निकाली गई। प्रवक्ता रमीज राजा ने बताया रकमा जिलाध्यक्ष ख़ालिद शेख के नेतृव में शहीद स्मारक से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई।

इसमें (रकमा) के प्रदेश उर्दू प्रभारी शमशेर खान द्वारा उर्दू के पदों की बहाली और मदरसा पैरा टीचर्स को स्थाई करने और इसके साथ ही अन्य मांगों के लेकर आयाेजन किया गया। साथ ही रकमा कोटा की ओर से दांडी मार्च पर निकले शमशेर खान के समर्थन में इन मांगो के साथ मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन साैंपा।

हस्ताक्षर अभियान शुरू किया
एसडीपीआई जिला ईकाई ने स्टाफिंग पैटर्न के नाम पर राज्य सरकार द्वारा उर्दू सहित अन्य तृतीय भाषा विषयों को खत्म करने के खिलाफ और मदरसा पैराटीचर्स को नियमित करने की मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन ने बताया कि शहर में अलग अलग जगहों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसमें उर्दू बचाने के लिए अभियान में हिस्सा लेते हुए हस्ताक्षर कर विरोध दर्ज कराया। हुसैन ने बताया कि शनिवार दोपहर 3:30 बजे चौपाटी पर प्रदर्शन कर सीएम के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demand to stabilize madrasa paratychers and fill Urdu posts, rally organized


टिप्पणियाँ