गुरुपर्व के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता निभाएंगे अहम जिम्मेदारी : चीमा

श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाशोत्सव मौके संगत की सेवा के लिए कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व वर्करों की ओर से अहम भूमिका निभाई जाएगी। इस सबंधी विधायक नवतेज सिंह चीमा ने कांग्रेस के पदाधिकारियों व वर्करों के साथ सुल्तानपुर लोधी व आरसीएफ में बैठकें कीं।

विधायक चीमा ने बताया कि 28 नवंबर से 30 नवंबर तक होने वाले समागमों के लिए लंगर व्यवस्था, साफ सफाई, आवाजाही संचालन, जोड़ों की सेवा आदि के लिए कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व वर्करों की ओर से धार्मिक जत्थेबंदियों, गैर सरकारी संगठनों व प्रशासन को अहम सहयोग दिया जाएगा। गांवों के यूथ क्लबों, पंचायतों से बैठकें कर सूचियां तैयार की जा रही हैं। 550वें प्रकाशोत्सव समागमों की समाप्ति समारोह दौरान मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह भी 30 नवंबर को शिरकत करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Congress workers will play important responsibility during Guruparva: Cheema


टिप्पणियाँ