कोरोना के चलते राज्य सरकार की ओर से इस बार दिवाली पर पटाखे छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया। ऐसे में शहर के 6 स्टूडेंट्स ने हर साल पटाखों में खर्च की जाने वाली राशि को जरूरतमंद बच्चों के लिए काम लेने की सोची। आशुतोष गहलोत, मनीषा कच्छवाहा, मनीष मकवाना, वर्षा शर्मा, टिवंकल गहलोत, संजना गहलोत ने पॉकेट मनी एकत्र की।
इससे पटाखों की बजाय बच्चों की गई सारी ड्रेसेज खरीदीं और मिठाइयों के दर्जनों पैकेट बनवाए। इन्हें अपने साथ लेकर ये युवा दिवाली की शाम शहर की सड़कों पर निकल पड़े। झुग्गी, झोपड़ी, कच्ची बस्ती, सड़क किनारे, जहां भी उन्हें जरूरतमंद बच्चे दिखे, वे वहीं रुक गए। नए कपड़े और मिठाइयों के साथ दिवाली की बधाइयां दीं तो इन बच्चों के चेहरों पर दिवाली की जगमग रोशन हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ