(कमलेश आशिका). जिले के लालसोट में देवउठनी एकादशी को चांदसेन ग्राम से युवती का शादी से पहले अपहरण हो जाने के कारण हड़कंप मच गया। दुल्हन के गायब हो ने के बाद लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन नहीं मिली।
जानकारी अनुसार, बारात दरवाजे पर ही पहुंची थी। इस दौरान परिवार को दुल्हन के गायब हो जाने की जानकारी मिली। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। दुल्हन को आसपास तलाश किया गया। मगर दुल्हन कहीं नहीं मिली। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद आधे बाराती वापस लौट गए। दूल्हे सहित परिवार समाज के अनेक बाराती दुल्हन के वापस आने के इंतजार में चांदसेन में डटे हुए हैं।
पूरे मामले में दुल्हन के परिवार के लोगों द्वारा पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर शक जताया गया है। थानाधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि बाबूलाल महावर चांदसेन ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी चंदा महावर (19) की बुधवार को शादी थी। जिसे पड़ोस में रहने वाला युवक लोकेश गुर्जर और उसका साथी अपहरण कर भगा ले गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ