धन्वंतरि जयंती पर किया पौधरोपण

मोहन गौशाला दांता में धन्वंतरि जयंती के उपलक्ष्य में आरोग्य वाटिका तैयार कर जड़ी-बूंटियों के पौधे लगाए गए। गौशाला के व्यवस्थापक जितेन्द्र शास्त्री ने कहा कि धेनु और धन्वंतरि का आपस में गहरा संबंध है, जिसको बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। खेमा राम आर्य ने कहा कि इस संक्रमणकाल में नियमित योग एवं जड़ी बूटियां का गहरा सम्बन्ध है।

योग शिक्षक हनुमान राम डऊकिया ने कहा कि योग, गाय औषधीय जड़ी-बूटी भारतीय संस्कृति की आधार शिला है। इस अवसर पर सियाराम, भगाराम, कालूराम, हरचंदराम, बांकसिंह, पदम सिंह, मांगीलाल, धर्माराम आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ