निर्वाचन आयाेग ने टीना डाबी व अमित यादव के तबादले पर राेक लगाई

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज व नगर पालिका चुनावों को देखते हुए दाे अधिकारियों के तबादलों पर राेक लगा दी है। आईएएस टीना डाबी और आईएएस अमित यादव के तबादलों पर ये राेक लगाई गई है। चुनाव पूरे हाेने तक ये राेक लागू रहेगी। टीना का ट्रांसफर हाल में श्रीगंगानगर से जयपुर में हुआ था जबकि अमित काे भरतपुर से जाेधपुर लगाया गया था।

कर्मचारियों के ट्रांसफर पर रोक : इसी प्रकार राज्य सरकार ने भी आदेश जारी कर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुडे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानान्तरण पर 18 जनवरी 2021 तक प्रतिबंध लगा दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ