कार्यकारिणी का विस्तार, मंत्री के निधन पर श्रद्धांजलि दी

राहुल-प्रियंका गांधी सेना की रोहट ब्लॉक महिला अध्यक्ष मोनिका कंसारा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहनलाल पंवार की अध्यक्षता में सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष धनसिंह नरूका की सहमति से महिला अध्यक्ष ने रोहट की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।

जिसमें उपाध्यक्ष के पद पर रविंद्र तोसावरा, महासचिव के पद पर श्रवण तोसावरा, आसिफ खान, सचिव के पद पर नवीन कंसारा, राजू सरगरा, विकास सरगरा, फारुख खान, सहसचिव के पद पर अनीता सरगरा को नियुक्त किया गया। जिन्हें संगठन के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कार्यक्रम के अंत में केबिनेट मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल को श्रद्धांजलि दी गई। इस माैके पर मीडिया प्रभारी शिवराज तोसावरा, कांग्रेस नेता विक्रम राणा, ओमाराम प्रजापत, युसुफ खान, प्रकाश चौहान, जयकिशन सहित कई कांग्रेसजन माैजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Expansion of executive, paid tribute to the demise of the minister


टिप्पणियाँ