मिलबेन ने गाया ‘ओ३म् जय जगदीश हरे’, अमेरिका में भारत का मान बढ़ा

हॉलीवुड अभिनेत्री एवं अमेरिका की लोकप्रिय गायिका मैरी मिलबेन ने दीपावली के अवसर पर करोड़ों भारतीयों के लिए ओम् जय जगदीश हरे गाकर इस त्यौहार को सभी भारतीयों के लिए यादगार बना दिया। धनतेरस पर मिलबेन ने एक वीडियो प्रसारित किया है जिसमें वे राजस्थानी वेशभूषा और भारतीय संस्कृति के रंग में रंगी हुई दिखाई दे रही हैं।

भरतपुर के मानौता कलां नगर में जन्मे प्रो. मोक्षराज ने बताया कि वे इन दिनों वॉशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास में नियुक्त हैं। वे कुछ माह से मिलबेन को हिन्दी सिखाने के साथ-साथ भारत की संस्कृति एवं इतिहास से भी परिचित करा रहे हैं। इस भजन से पूर्व डॉ. मोक्षराज उन्हें भारत का राष्ट्रगान भी सिखाया था। मिलबेन ने हाल ही में भारत के स्वतन्त्रता दिवस पर उसकी शानदार प्रस्तुति प्रदान की जिससे वे काफी चर्चित रहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भरतपुर. अमेरिका की सिंगर मैरी मिलबेन ।


टिप्पणियाँ