मंदारेश्वर पहाड़ स्थित श्री अय्यप्पा मंदिर में दक्षिण भारतीय ब्राह्मण समाज के श्रद्धालुओं ने मंडल पूजा प्रारंभ की। श्री अय्यप्पा मंदिर सेवा समिति के सचिव राजन के आर ने बताया कि सोमवार सुबह मंदिर में मंडल पूजा प्रारंभ हुई। मंडल पूजा के तहत मंदिर में भगवान की मूर्ति का मनोहारी श्रृंगार किया गया।
साथ ही मंडल पूजा की विधियों में पर्ल्लियुणर्थल, निर्माल्यम्, गणेश हवन, उष: पूजा, मध्याह्न पूजा, चंदन श्रृंगार, दीप आराधना, भजन मंडली प्रमुख रहे। इस दाैरान श्रद्धालुओं ने काेविड19 के नियमों का ध्यान रखते हुए सोश्यल डिस्टेंसिंग रखते हुए धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं पूजा विधि पंडित प्रदीप कुमार व्यास ने संपन्न करवाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ