भाजपा पीएम मोदी तो कांग्रेस गहलोत के नाम पर मतदाताओं को लुभा रही

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हाेने के बाद गुरूवार काे प्रचार अभियान शुरू हाे गया है। भाजपा नेता माेदी सरकार की उपलब्धियों ताे कांग्रेस नेता गहलाेत सरकार के करवाए गए जनहित के कार्याेें काे आधार बनाकर वाेट की अपील करते नजर आए। उदयपुर शहर विधायक और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने सायरा और गोगुंदा में सम्मेलन में माेदी सरकारी की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने प्रदेश सरकार पर बिजली बिल में बढ़ाेतरी सहित जनविरोधी कदम उठाने के आराेप लगाए।

सांसद अर्जुन मीणा, देहात अध्यक्ष भंवरसिंह पंवार, विधायक प्रताप भील भी माैजूद थे। कटारिया शुक्रवार काे फलासिया और झाड़ाेल मेें सम्मेलन काे संबाेधित करेंगे। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष अलका मुंदड़ा ने संभाग दाैरे की शुरूआत कर दी है। इधर कांग्रेस के निवृतमान देहात अध्यक्ष लालसिंह झाला के नेतृत्व में गाेगुंदा, पड़ावली खुर्द, जसवंतगढ़, सेमड़ अाैर देवला मेें सम्मेलन हुए। झाला ने कहा िक गहलाेत सरकार हमेशा लोगों के लिए साेचती है। काेराेना संकट आया तब भी गहलाेत सरकार ने जनता काे अकेला नहीं छाेड़ा। पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, प्रभारी गाैरव प्रताप, नारायण पालीवाल, अभिमन्यु सिंह झाला अाैर हिमांशु चाैधरी भी माैजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP PM Modi and Congress is wooing voters in the name of Gehlot


टिप्पणियाँ