कोटा ग्रामीण पुलिस ने एक जेसीबी मशीन व दो ट्रैक्टर-ट्राॅली जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। एसपी शरद चौधरी ने बताया कि कैथून पुलिस को पप्पूलाल लश्करी निवासी लाडपुरा में राजस्व भूमि पर अवैध मिट्टी खनन करने की शिकायत मिली थी। इस पर पुलिस ने एक जेसीबी मशीन मिट्टी खोदते हुए व दो ट्रैक्टर मय ट्राॅली मिट्टी के भरे हुए जब्त किए।
पुलिस ने मौके से रामनिवास मीणा पुत्र बिरधीलाल मीणा उम्र 24 साल निवासी पचैला थाना इकलेरा जिला झालावाड़ हाल वार्ड-10 कैथून को गिरफ्तार किया। ट्रैक्टर चालक व अन्य अवैध खनन करने वाले पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी हैं। अवैध खनन करने वालों ने मौके पर जमीन में मिट्टी का अवैध खनन करके करीब 100 फीट लम्बा, 50 फीट चौड़ा व 20 फीट गहरा गड्डा कर दिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ