न्यू पेंशन स्कीम एंप्लाइज फैडरेशन ऑफ राजस्थान ने बुधवार को जिला प्रशासन के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर एनपीएस कर्मचारियों व अधिकारियों को जीपीएफ की सुविधा देने की मांग की है। कर्मचारी नेता श्याम गोस्वामी नर्सिंग एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व एनपीएसईएफआर के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र शर्मा के नेतृत्व में दिए ज्ञापन के अनुसार हाल ही मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को बोनस की घोषणा की है।
इसमें बोनस की 75 प्रतिशत राशि जीपीएफ की तरह नई योजना बनाकर जमा कराने की बात कही गई है। कर्मचारी वर्ग इसका विरोध कर रहा है। ज्ञापन के अनुसार राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के एनपीएस कर्मचारी और अधिकारियों को जीपीएफ सुविधा का लाभ दिया जाना चाहिए। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के पांच लाख एनपीएस कर्मचारी और अधिकारियों को लाभ होगा।
राज्य सरकार को भी वित्तीय स्थिति में सहयोग मिलेगा। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में गुरदीपसिंह, नंदकिशोर, रजनीकांत भारद्वाज, बाबूलाल हुड्डा, कुलविन्द्र सिंह, मोहित, सौरभ सिहाग, देवेंद्र थनई, चंदा शाह, ललिता वर्मा, सुमित्रा, सुनीता, हरप्रीत कौर एवं डिम्पल यादव आदि शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ