अधिकारियों व व्यापारियों की दीपावली स्नेह मिलन बैठक आयोजित, आमजन ने बताई अपनी समस्याएं

ग्राम पंचायत परिसर में सोमवार को व्यापारियों अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के बीच दिवाली स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरपंच भवानी सिंह राठौड़ ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों सहित मीडिया कर्मियों का स्मृति चिह्न व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान राठौड़ ने देचू मुख्य बाजार में फैली अव्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई व बताया कि दुकानदार अपने स्तर पर कुछ काम करें जिससे अतिक्रमण नहीं हो व यातायात सुचारू रूप से चल सके।

बैठक में मुख्य बाजार में सुलभ शौचालय की कमी की बात पर कहा गया कि अगर कोई भामाशाह जमीन देता है तो पंचायत की तरफ से 10 लाख रुपए स्वीकृत करवा कर शौचालय का निर्माण करवा दिया जाएगा। देचू थानेदार ने भी संबोधित करते हुए बाजार में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर बताया कि दुकानदार अपना सामान उचित जगह पर रखें अपने स्तर पर समाधान निकाले व यातायात सुचारू के लिए अपील की। देचू तहसीलदार निरभाराम कोड़ेचा ने बैठक में व्यापारियों व अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों को दीपावली का त्योहार भाईचारे के साथ मनाने की बात कही।

इस दौरान कार्यवाहक विकास अधिकारी प्रह्लाद राम पंवार, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल देवासी, कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र कुमार प्रजापत, ग्राम विकास अधिकारी जगदीश सिंह, अगर सिंह राठौड़, लालसिंह राठौड़, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोदकुमार चांडक, पूर्व थानाधिकारी भैरू सिंह राठौड़, ठाकुर अमर सिंह राठौड़, शेर मोहम्मद खिलजी, देवीलाल हरकूट, सरपंच प्रतिनिधि नवला राम मेघवाल, उपसरपंच अचला राम कुमावत, पूर्व उपसरपंच आईदान राम हरकुट, खींवराज हरकुट, बृजमोहन थानवी, ताराचंद माली, चनणाराम गर्ग सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मंच संचालन युवा नेता दलपत सिंह फतेहगढ़ के द्वारा किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Deepawali affection meeting of officials and businessmen organized, common man told his problems


टिप्पणियाँ