जीनगर समाज के युवाओं काे नशे से बचाने के लिए खेलाें से जाेड़ने का निर्णय

जीनगर समाज ने युवाओं काे नशे से दूर रखने काे नया तरीका निकाला है। समाज के युवाओं को खेलाें से जाेड़ने की याेजना बनाई गई है। इस संबंध में रविवार काे क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करवाया गया। सेठ गिरधारीलाल बिहाणी काॅलेज के खेल मैदान में आयाेजित टूर्नामेंट में चार टीमाें ने भाग लिया। जीनगर रॉयल्स ने 6 विकेट से फाइनल मैच जीत लिया।

आयोजक विनोद चौहान ने बताया इसमें मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश संयोजिका जीनगर ज्योति महिला मंच नैना आसेरी, जीनगर ज्योति समाज के प्रधान आशा राम डाबी व बजरंग ढालिया मुख्य अतिथि थे। मुख्य अतिथि नैना आसेरी ने कहा है कि युवा देश का भविष्य हैं। उन्हाेंने आह्वान किया युवा नशे से दूर रहें और आत्मनिर्भर बने ताकि इस देश काे तरक्की के राह पर ले जाया जा सके। विजेता टीम काे ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। इस दाैरान सनी गहलोत, गोपाल चौहान, पार्षद सोहनलाल, गौरव निर्वाण, मोंटी चौहान, प्रदीप चौहान आदि लोग भी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Decision to fight with youths to save them from intoxication


टिप्पणियाँ