पहली से बारहवीं तक के डेढ़ करोड़ विद्यार्थियों को देनी होगी परीक्षा, बिना एग्जाम नहीं होंगे प्रमोट

कोरोना के कारण स्कूल नहीं खुलने से पढ़ाई को लेकर लापरवाही बरत रहे बच्चों को अब गंभीर हो जाना चाहिए। क्योंकि सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस साल सभी कक्षाओं की परीक्षा होगी। बिना परीक्षा प्रमोट नहीं किया जाएगा। शिक्षा विभाग के निर्णय के बाद अब अभिभावकों की भी जिम्मेदारी बढ़ गई है।

घर पर बच्चों को परीक्षा की उसी तरह से तैयारी कराएं, जिस तरह से वे कोरोनाकाल से पहले कराते थे। इस निर्णय से लगता है कि इस साल जीरो सेशन होने की संभावना नहीं है। शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों एक आदेश जारी कर कहा था कि कक्षा 1 से 9 तक और 11वीं के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा क्रमोन्नत नहीं किया जाएगा।

इन कक्षाओं के अलावा दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा होगी। यानी पहली से बारहवीं तक सभी कक्षाओं की इस सत्र में परीक्षा होगी। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए तो आओ घर में सीखें अभियान भी शुरू कर दिया है।

जिसमें बच्चों को स्पष्ट निर्देश है कि उन्हें विभाग की ओर से भेजे जाने वाले वीडियो को देखना होगा। साथ ही वीडियो के आधार पर तैयार कार्यपुस्तिकाओं को भी स्कूल से प्राप्त कर उन्हें पूर्ण कर अपने अध्यापक को जमा कराएं।

  • विद्यार्थियों के अध्ययन को निरंतन बनाए रखने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल की है। उनको लिए आओ घर में सीखें अभियान शुरू किया गया है, ताकि बच्चे घर बैठे पढ़ाई सुचारू रख सके। विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाएगी। कक्षा 1 से 9 और 11वीं के विद्यार्थियों को प्रमोट नहीं किया जाएगा। - गोविंद सिंह डोटासरा, शिक्षामंत्री


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
One and a half million students from the first to the twelfth will have to take the exam, without the exam, there will be no promotion


टिप्पणियाँ