भाजपा कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला और सांसद सेवा केंद्र पड़ा था सुनसान

नतीजों से पहले ही भाजपा ने नगर निगम उत्तर व दक्षिण में अपने सभी उम्मीदवारों को गुजरात भेज दिया था, ताकि बोर्ड बनाने में नजदीकी मामला हो तो पार्षद नहीं टूटे। यही कारण रहा कि मंगलवार को हुई मतगणना में निगम दक्षिण में बहुमत हासिल करने के बाद भी भाजपा कार्यालय व सांसद सेवा केंद्र में कोई हलचल नहीं दिखी।

दोनों जगह पूरी तरह से सूनी रही, जबकि निगम चुनाव की रणनीति इन्हीं दो जगहों से तैयार की गई थी। हालांकि सांसद सेवा केंद्र में इक्का-दुक्का लोग दिख रहे थे। सरदारपुरा स्थित भाजपा कार्यालय में कोई नहीं था और मुख्यद्वार पर ही ताला लगा हुआ था। बताया जा रहा है, कि जिलाध्यक्ष सहित भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी प्रत्याशियों के साथ ही गुजरात गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lock on the main gate of BJP office and MP service center was deserted


टिप्पणियाँ