राजस्थान राज्य मानवाधिकारी आयाेग के रजिस्ट्रार ओमी पुरोहित ने बुधवार काे पाली में सर्किट हाउस में आयाेग में मिले लंबित प्रकरण काे समीक्षा बैठक ली। उन्होंने एसपी राहुल कोटोकी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सिलींग) राधेश्याम मीणा,सीएमएचओ डाॅ. आरपी मिर्धा व जिला शिक्षा अधिकारी जगदीशचंद्र राठाैड़ के साथ समीक्षा बैठक लेकर आयाेग में प्राप्त परिवाद व लंबित प्रकरणाें के सन्दर्भ में अब तक हुई कार्यवाही की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आयाेग ने एसपी से पुलिस कांस्टेबल के साथ तत्कालीन एएसपी रामेश्वरलाल मेघवाल द्वारा अभद्रता करने के मामले में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। आयाेग के रजिस्ट्रार ने सिलिकाेसिस बीमारी के मरीजाें के बारे में विस्तृत रिपाेर्ट भी मांगी। साथ ही इस बीमारी की राेकथाम के लिए किए जा रहे उपचार की व्यवस्था की जानकारी ली।
बैठक में सीओ ग्रामीण श्रवणदास संत, काेतवाली थाना प्रभारी गाैतम जैन व सदर थाना प्रभारी भंवरलाल पटेल भी माैजूद रहे। आयाेग के रजिस्ट्रार गुरुवार सुबह काेतवाली व सदर थाने का निरीक्षण करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ