आचार संहिता का उल्लंघन करने पर जब्त की वैन, लावा में दूल्हे ने फेरों से पहले किया मतदान

पंचायत समिति,जिला परिषद के लिए शुक्रवार को मतदान के दौरान मतदान केंद्रों पर पुलिस ने आचार संहिता का कडाई से पालन कराया। डीएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड ने मतदान के दौरान निरिक्षण करते हुए लावा मतदान केंद्र में सीमा पार कर धुसी मारूति कार को आचार संहिता का उलंघन करने पर जब्त किया।

चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की। लावा मतदान केंद्र पर विवाह से पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करने आया दुल्हा खास चर्चा में रहा। दुल्हे ने पहचान पत्र दिखा कर मतदान किया। उधर लांबाहरिसिंह में मतदाताओं में मतदान को लेकर जोरदार उत्साह दिखाई दिया।

लांबाहरिसिंह के मतदाताओं ने एक साथ मतदान केंद्र पहूंच कर नारेबाजी करते हुए वोट डाले। पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव को लेकर गांवों में बुजुर्गों में वोट डालने को लेकर जोरदार उत्साह दिखाई दिया। खास तोर पर बुजुर्ग महिला मतदाताओं ने अपनों के सहारे मतदान केंद्र पहूंच कर अपने मताधिकारी का प्रयोग किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ