डांगरा बस स्टैंड पर रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक किशन(18) पुत्र कांतिलाल लुहार था, जो निंबलाना का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक हादसा जालोर-बागोड़ा मेन हाईवे पर हुआ।
उस दौरान मृतक किशन बाइक से जा रहा था, उसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी की बाइक कई दूर तक घसीटती चली गई। हादसे में किशन की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ