जाटों को आरक्षण की मांग को लेकर सांतरुक में नुक्कड़ सभा, समाज के लोगों से आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील
भरतपुर-धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार के नेतृत्व में कुम्हेर डीग विधानसभा के गांव सांतरुक में भरतपुर धौलपुर के जाटों को केंद्र में ओबीसी वर्ग में आरक्षण सहित तीन मांगों को लेकर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया और आगामी आंदोलन के लिए एकजुट रहने की अपील की। गौरतलब है की कोरोना महामारी के मामले ज्यादा बढ़ रहे हैं, जिसके चलते जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है।
इसी वजह से चार महापंचायतों को निरस्त कर नुक्कड़ का आयोजन किया जा रहा है व आगामी होने वाले आंदोलन के लिए समाज को एकजुट करने की अपील की जा रही है। इस अवसर पर नेम सिंह फौजदार ने कहा की गांव पथैना में 18 नवंबर को आयोजित हुई जाट आरक्षण महापंचायत में सरकार को 15 दिन का समय दिया था, लेकिन अब कोरोना की बजह से जाट समाज सरकार को 20 दिन का समय दिया गया है।
इसलिए यदि सरकार ने जाटों कि मांग पूरी नहीं की तो 20 दिनों के अंदर जाट समाज आंदोलन का बिगुल बजा देगा। नुक्कड़ सभा में फतेहसिंह, बृजेश पथेना, बाबू, दुलीचंद सरपंच, गुडू, बीरेंद्र रारह, हाकिम, मानसिंह, महेंद्र सिंह, भीम सरपंच आदि विचार रखे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ