सर्वाेदय मंडल का अखिल भारतीय अधिवेशन वर्धा में, हाड़ौती से भी शामिल होंगे प्रतिनिधि

जिला सर्वाेदय मंडल की काेराेना काल के आठ माह बाद नयापुरा शहीद पार्क में बैठक आयाेजित हुई। अध्यक्षता सर्वाेदय मंडल के जिला संयाेजक फतेहचंद बागला ने की। मुख्यवक्ता वरिष्ठ गांधीवादी नेता अब्दुल हमीद गाैड़ रहे। गाैड़ ने सर्वाेदय मंडल का तीन दिवसीय अधिवेशन गुजरात के वर्धा में हाेने की जानकारी दी।

उन्हाेंने बताया कि 28 से 29 नवंबर तक वहां सर्वाेदय मंडल का अखिल भारतीय अधिवेशन आयाेजित किया जाएगा। जिसें में देश भर से गांधी वादी विचारक, सर्वाेदय मंडल के पदाधिकारी शामिल हाेंगे। बैठक में निर्णय किया गया कि हाड़ाैती का अधिवेशन में प्रतिनिधित्व करने के लिए 9 सदस्यीय मंडल वर्धा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ