लॉयन न्यूज़, बीकानेर।
दीपावली पर आग लगने की भी कई जगह घटनाएं हुई है। गंगाशहर रोड पर भवानी होटलक पीछे राजधानी डीजल नाम के वर्कशॉप में आग लग गई। सजग मौहल्ले वासियों ने दमकल बुलाकर आग पर काबू करवाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
यहां वार्ड नंबर 64 में सुनारों की बगेची के पीछे गंगाशहर रोड पर स्थित एक इंजीनियरिंग वर्क शॉप में लगी आग से लाखों का नुक़सान हो गया। बताया जा रहा है कि वर्कशॉप के मालिक लक्ष्मी पूजा के बाद दीया जलता हुआ छोड़ कर प्रतिष्ठान बंद कर के अपने घर चले गए। तकरीबन रात 8:30 बजे बाद मोहल्लेवासियों ने वर्क शॉप के अंदर से धुआं आता देखा पुलिस को इत्तला दी। जहां दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। वर्कशॉप में गाड़ियों के डीजल पंप के कार्य की 2 मशीनें लगी हुई थी जिनका मूल्य तकरीबन 40-45 लाख रुपए बताया जा रहा हैं। मौहल्ले वालों की सजगता के चलते इस आग से आसपास की दुकानों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

Related Posts
लॉकडाउन में जानेमाने फिल्मकारों की नज़रों में आने का मौका, बनाओ एक मिनिट की फ़िल्म लॉयन न्यूज़, बीकानेर। बॉलीवुड के पांच फेमस फिल्म मेकर्स साजिद नाडियावाला,आनंद एल रॉय,एकता कपूर,नितेश […]
पद्मावत के बाद अब ये फिल्म कर रही है हिन्दुओं का अपमान राजस्थान का पुरोहित समाज उतरा फिल्म द पुष्कर लॉज के विरोध में लॉइन न्यूज, बीकानेर। बॉलीवुड की आगामी फिल्म द […]
2019 में आने वाली ये बॉलीवुड फिल्में फंसी विवाद में लॉइन न्यूज, बीकानेर। बॉलीवुड लगातार ऐसी फिल्में ला रहा है जो देश में विवादों का कारण बनती है। 2018 में संजय […]
बीकानेर में छोला भटूरे के लिए तीन युवकों पर चाकूओं से जानलेवा हमला, ऐसे चला खूनी खेल, पढ़ें पूरी खबर - बीती देर रात्रि का मामला - नयाशहर पुलिस ने घायल युवक के पर्चा बयान से दर्ज किया मुकदमा लॉयन […]
भारत ने पाकिस्तानी वस्तुओं पर सीमा शुल्क किया दौ सौ फीसदी बीकानेर का पापड़ उद्योग होगा प्रभावित लॉयन न्यूज, बीकानेर। पाकिस्तान से होने वाले आयात पर सीमा शुल्क दौ सौ […]
टिप्पणियाँ