पुलिस में रविवार को जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज हुआ है। थाना अधिकारी विनोद सांखला ने बताया कि कस्बे के वार्ड नंबर 11 निवासी नगर पालिका के मनोनीत पार्षद के पति मोहन लाल यादव ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि रविवार दोपहर करीब 1 बजे अपने वार्ड में प्रत्याशी के रूप में दौरा कर रहा था। एडवोकेट दाताराम यादव की गली में स्कूटी से जा रहा था।
तभी रास्ते में विकास उर्फ मुन्ना व उसका छोटा भाई कृष्ण कुमार उर्फ भीम ने मिलकर उसे रास्ते में रोकने की कोशिश की और देशी कट्टा दिखाकर गोली मारने की कोशिश की। दोनों करीब आठ-दस लोगों की पूरी टीम के साथ दो गाड़ी में सवार थे। जिसमे एक मारुति ब्रेजा व दूसरी महिंद्रा स्कार्पियो थी। पीड़ित ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करना बताया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ