कोरोना के बीच दिवाली मनाने के बाद इन दिनों ठंडक का अहसास शुरू हो गया है। सर्दियां शुरू होते ही लोगों के जहन में कोरोना से लड़ने के लिए इम्युनिटी बढ़ाने वाली डाइट लेकर खुद को हैल्दी बनाए रखने की चिंता बढ़ गई है। फेस्टिव सीजन के बाद अब वैडिंग सीजन शुरू होने वाला है। हालाांकि कोविड गाइडलाइन की वजह से शादियों में ज्यादा भीड़भाड़ नहीं होगी लेकिन सर्दियों में आप खानपान में लापरवाही नहीं बरते इसलिए न्यूट्रीशन एक्सपर्ट और डाइट एक्सपर्ट बता रहे हैं ऐसी डाइट जो सर्दियों में भी आपको हैल्दी बनाने के साथ इम्युनिटी स्ट्रांग बनी रहेगी।
न्यूट्रीशन का कहना है कि मौसम के अनुसार इम्यूनिटी बदलती रहती है इसलिए मौसम बदलने के साथ जिस प्रकार पहनने ओढ़ने का ख्याल रखा जाता है वैसे ही फूड में परिवर्तन जरुरी है। अगर फूड में समय-समय पर बदलाव होता रहे तो इम्यूनिटी और बॉडी की कार्यशीलता प्रॉपर और एक्टिव बनी रहती है। न्यूट्रीशन एक्सपर्ट डॉ. रिंकू नाहटा ने बताया कि इम्यूनिटी प्रॉपर रखने के लिए जरूरी यही है कि मौसम और अपने रीजन के अनुसार फूड खाएं।
सर्दियों में अगर जैगरी, नट्स, मोटा अनाज जैसे बाजरा, जवार और मक्का का सेवन करें और सिटरिक फ्रूट्स का सेवन करें तो इम्यूनिटी मजबूती हो जाती है। डॉ. करुणा मेहता ने बताया कि खाने को प्रॉपर डाइजेस्ट करने के लिए स्पाइसी हर्ब्स, लिग्यूम्स, सीड्स और गोस्बेरीज का प्रयोग किया जाए तो बॉडी वॉर्म बनी रहती है और खाना डाइजेस्ट होकर एनर्जी में कन्वर्ट होता है।
इन दिनों प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम की बजाय कैलॉरी लेने में फोकस होना चाहिए जिससे ज्वॉइंट्स में लचक बनी रहती है और जेगरी पॉल्यूशन से बचाने का काम करता है। अगर डाइट में ये प्रॉपर शामिल की जाए तो सर्दियों में भी शरीर कोरोना के संक्रमण से लड़ने के लिए मजबूत बना रहेगा।
हैल्दी लाइफ के लिए फेट गेन और बर्न दोनों जरुरी
अगर डाइट में हैल्दी और विंटर फूड काे प्रॉपर यूज किया जाए तो ये बॉडी को हैल्दी बनाए रखते हैं। विंटर में फेट को कैलोरी के रूप में लेना भी जरुरी है आैर फिर एक्सरसाइज से बॉडी को वॉर्म कर उसे बर्न करना भी जरुरी होता है और ऐसे में एनर्जी कंटेंट बॉडी को मिल जाते हैं। इसके लिए वर्क आऊट और एक्टिव नेस को कायम रखना भी जरुरी है तब ही डाइट का इफेक्ट बेहतर होकर इम्यूनिटी को स्ट्रांग रख पाता है।
बाजरा, मक्की, जौ व चना को डाइट में करें शामिल
न्यूट्रीशन एक्सपर्ट डॉ. मेहता ने बताया कि सर्दियों में फूड की क्वालिटी और कंटेंट के साथ ज्वार, बाजरा, मक्की, कोडो मिलिट्स, फोक्स टेल, जौ और चना ज्यादा लेने चाहिए। इन्हें हमेशा ब्रेकफास्ट या लंच में शामिल करें। तभी ये प्रॉपर डाइजेस्ट हो पाते हैं और अपने हैल्दी कंटेंट से इम्युनिटी बढ़ाने का काम करते हैं। इसके साथ ऑरेंज, गोसबेरीज, लैमन, स्वीट लाइम शामिल किया जाए तो ये एंजाइम क्रिएट करते हैं और हैल्दी शुगर को ब्लड तक पहुंचाते हैं।
पॉल्यूशन से बचाएगा स्पाइसी हर्ब्स में घी, जैगरी में चना का मिक्स
सर्दियों में स्पाइसी हर्ब्स दालचीनी, काली मिर्च, इलायची, लौंग, अजवायन, जीरा, हल्दी के अलावा सीड्स जिनमें अल्सी, नट्स, लिग्यूम्स, दालें शामिल हों तो ये बॉडी को एक्टिव बनाने का काम करती हैं। इन स्पाइसी हर्ब्स के साथ घी और जैगरी यानि गुड़ के साथ चना मिक्स हो तो ये बाहरी पॉल्यूशन से बचाने और सांसों को साफ करने का कार्य करते हैं। डॉ. नाहटा ने बताया कि गुड़ और चना में डाइजेस्टिव एंजाइम के कंटेंट होते हैं। इन्हें या तो अनाज के रूप में या लड्डू और स्टफ परांठा के रूप में यूज किया जा सकता है।
रेड-ग्रीन फूड से मिलेंगे एंटी ऑक्सीडेंट व मिनरल्स
सर्दियों में अमूमन रेड और ग्रीन फूड यानि वेजीटेबल्स पर फोकस होना जरूरी है। इनमें गाजर, टमाटर, बीट रूट्स, पालक व सभी पत्तेदार सब्जियां, मोरिंगो आदि अपनी डेली डाइट में शामिल करें। इनमें बीटा कैरोटीन व एंटी ऑक्सीडेंट एंजाइम होता जो आंखों को स्ट्रांग रखने के साथ खून साफ करते हैं। इसमें मिनरल्स सर्दियों में शरीर को मजबूती देने के साथ पानी की कमी को पूरा करते हैं।
सर्दियों में इस्तेमाल करें टोंड मिल्क
न्यूट्रीशन एक्सपर्ट डॉ. नमिता भंडारी के अनुसार सर्दियों में हमेशा टोन मिल्क का सेवन करे जो स्किन की ड्राईनेस दूर करने और नीरसता से बचाने का काम करेगा। इसके अलावा इस सीजन में लिक्विड डाइट के अलावा फाइबर बेस फूड यूज करना चाहिए। इसके अलावा शकरकंद, आलू, मूंगफली और मोटे अनाज को रोस्ट कर खाते हैं तो ये डाइजेशन को प्रॉपर रखने का काम करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ