साहवा में नाली नहीं हाेने से रास्ते में फैला कीचड़, सड़क भी क्षतिग्रस्त

धीरवास बड़ा गांव में पेयजल लाइन में लीकेज हाेने से पिछले दस दिनाें से राेजाना हजाराें लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। जलदाय विभाग के अधिकारियाें काे अवगत कराने के बाद भी लीकेज काे ठीक नहीं किया जा रहा। इससे ग्रामीणाें में राेष है। ग्रामीणाें ने बताया कि गांव के साहवा-तारानगर मार्ग पर जैलदार भवन के पास करीबस दिन पहले लीकेज हुआ था।

जिसकी सूचना जलदाय विभाग के अधिकारियाें व कर्मचारियाें काे दी गई, लेकिन अब तक लीकेज काे ठीक नहीं किया गया। इससे पेयजल सप्लाई भी प्रभावित हाे रही है। ग्रामीणाें ने बताया कि पूरे गांव में पेयजल लाइन में जगह-जगह लीकेज हैं। इससे घराें में कम प्रेशर से पानी पहुंचता है।

रतनगढ़. चूरू रोड पर जलदाय विभाग के एक्सईएन ऑफिस के आगे क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग पर आवागमन महीनों के बाद हाल ही में सुचारू हुआ है। वहीं दूसरी तरफ वार्ड संख्या 25 से परमाणाताल में आने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं होने के कारण उक्त सड़क फिर क्षतिग्रस्त होने लगी है तथा कीचड़ भी फैला रहता है।

उक्त सड़क मार्ग पर गंदा पानी एकत्रित रहने के कारण आवागमन महीनों तक बाधित रहा। आखिरकार पीडब्ल्यूडी विभाग ने उक्त सड़क मार्ग को संबंधित स्थान पर लगभग दो फीट ऊपर उठाया और हाल ही में डामरीकरण भी किया गया, इससे इस सड़क मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका।

लेकिन, दूसरी तरफ वार्ड 25 में परमाणाताल में आने वाले पानी निकासी के लिए उक्त स्थान पर नाली नहीं होने के कारण कीचड़ फैल रहा है। साथ ही सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने पालिका प्रशासन से मांग की है कि उक्त स्थान पर 25 फीट लंबी नाली का निर्माण हो जाए, तो कीचड़ से भी निजात मिलेगी तथा आवागमन में भी बाधा नहीं होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ