कार की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयाें की माैत,भाई दूज पर कुंडाल में बुआ के घर से लाैट रहे थे दोनों किशोर

नाई थाना क्षेत्र में साेमवार रात नया खेड़ा राेड पर बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार चचेरे भाइयाें की माैत हो गई। हादसे में कार सवार घायल हाे गया।थानाधिकारी मुकेश साेनी ने बताया कि चचेरे भाई नाई नया गुड़ा निवासी शंकर (17) पुत्र रामा गमेती और दिनेश (15) पुत्र हीरा गमेती की माैत और कार चालक लीला शंकर भील घायल हुआ। घायल का निजी हाॅस्पिटल में उपचार चल रहा है।

उन्हाेंने बताया कि मृतकाें का एमबी हाॅस्पिटल की माेर्चरी में पाेस्टमार्टम करवाकर शव परिजनाें काे साैंपे। पुलिस ने बताया कि कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर से बाइक सवार उछलकर कार के कांच पर जा गिरे। इससे कांच टूटकर कार चालक के सिर में लगा। माैके पर जमा लाेगाें ने घायलाें काे हाॅस्पिटल पहुंचाया। हादसे के बाद दिनेश की माैके पर ही माैत हाे गई जबकि शंकर ने एमबी में उपचार के दाैरान दम ताेड़ दिया। परिजनाें ने बताया कि शंकर और दिनेश काया कुंडाल में रहने वाली बुआ के घर से लाैट रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The collision of the car with the cousins of the bike riders, both teenagers were lying at Bhai Dooj from Bua's house in Kundal.


टिप्पणियाँ