चूरू विधायक एवं उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठाैड़ ने शनिवार काे मेलूसर,मेहरी, डालमाण, ढाणी तेतरवाल, बोघेरा, शिमला, पिचकराई ताल, बरजांगसर, जैतसीसर, मेहरासर उपाधियान, देवासर आदि गांवाें का दाैरान किया। इस दाैरान उन्हाेंने कांग्रेस काे जमकर काेसा। ग्रामीणाें काे संबाेधित करते हुए राठाैड़ ने कहा कि कांग्रेस में ऊपर से नीचे तक परिवारवाद है, जनता अब जागरूक हाे चुकी है।
अब लाेग कांग्रेस के झांसे में नहीं आएंगे। इस दाैरान राठाैड़ ने प्रदेश की गहलाेत सरकार काे भी आड़े हाथाें लिया। उन्हाेंने कहा कि गहलाेत सरकार बीजेपी के राज में शुरू कराए गए कार्याें काे राेकने का काम कर रही है। दाे वर्षाें में प्रदेश की स्थिति काफी खराब हाे गई है। निवर्तमान जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने ग्रामीणाें काे संबाेधित किया।
इस दाैरान शिवचंद साहू, निवर्तमान प्रधान सत्यनारायण सारण, गिरधारीलाल पारीक, पूलासर मंडल अध्यक्ष राजेंद्रसिंह, हरदयाल गुरड़ा, मोहरसिंह पोटलिया, मोहन नायक, बाबूलाल प्रजापत, प्रभुसिंह बरजांगसर, दारासिंह कड़वासरा, बाबूलाल प्रजापत, कानसिंह जागरवाल अादि माैजूद रहे।
सादुलपुर | उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने शुक्रवार देर शाम को चैनपुरा बड़ा ग्रामीणाें काे संबाेधित किया।
राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जब भी आती है, तब गांवों में विकास का पहिया थम जाता है। कांग्रेस के शासन में सभी वर्ग परेशान हैं। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। भाजपा ने हमेशा अपने शासन में गांवों में विकास की गंगा बहाई है। कांग्रेस सरकार ने केवल भाजपा की योजनाओं को रोकने का काम किया है। इस मौके पर वेदकौर, ममता सुंडा, करणी सेना के जिलाध्यक्ष संदीपसिंह चैनपुरा आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ