कोटा उत्तर नगर निगम की महापाैर मंजू मेहरा ने गुरुवार काे रामपुरा क्षेत्र का दाैरा किया। उन्हाेंने क्षेत्र में दीवाली काे देखते हुए सफाई व राेड लाइटाें की व्यवस्था सुधारने काे कहा। वहीं आयुक्त वासुदेव मालावत ने गुरुवार को निगम के सफाई महकमे के अधिकारियों की बैठक ली। दीपावली के अवसर पर शहर में सफाई व्यवस्था चाक-चाैबंद बनाए रखने के लिए निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त राजपाल सिंह, एसई प्रेमशंकर शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी सतीश मीना, सीएसआई व सभी स्वास्थ्य निरीक्षक उपस्थित थे।
महापाैर मेहरा ने खुद रामपुरा में घूमकर बंद राेड लाइटाें देखी और अधिकारियाें काे उन्हें ठीक करवाने के लिए कहा। वहीं बैठक में आयुक्त मालावत ने सभी स्वास्थ्य निरीक्षकों को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्रों में सभी मुख्य मार्ग, बस्ती व बाजार हर हाल स्वच्छ रहे, कहीं भी कचरा एकत्रित न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें। साथ ही सफाई कार्यों की पुख्ता मॉनेटरिंग करें।
आयुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि भीड़ वाले इलाकों में आमजन को मास्क पहनने व सोश्यल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की समझाईश की जाए। आयुक्त ने बैठक में कचरा टिपर के संवेदकों को निर्देश दिए कि वो प्रतिदिन उसी समय पर निर्धारित रूटों पर घर-घर कचरा संग्रहण कार्य पूरा करें और कचरा पॉइन्टों से भी समय पर कचरा उठाया जाए। ट्रांसफर स्टेशन पहुंचाया जाए। ताकि शहर में कही भी कचरा नहीं दिखाई दें और स्वच्छता बनी रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ