संदिग्ध हालात में युवक की माैत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, दूसरे दिन नहीं हुआ पाेस्टमार्टम

रायसिंहनगर राेड पर रविवार देर शाम को संदिग्ध हालात में हुए हादसे में एक युवक की माैत हाे गई। मृतक लवदीप लवदीप सिंह उर्फ लब्बू (19) पुत्र लखविंद्र सिंह उर्फ लक्खा हाल निवासी वार्ड 3 गजसिंहपुर मूल रूप से चक 71 आरबी का निवासी था। परिजनों ने लवदीप की हत्या की आशंका जताई है। गुस्साए परिजनाें ने साेेमवार सुबह हत्या का मामला दर्ज करने की मांग काे लेकर पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया।

मृतक के साथी ने माैत का कारण सड़क हादसा बताया है। इस संबंध में हत्या का केस दर्ज करने की मांग कर रहे परिजनाें व नागरिकाें ने साेमवार काे दूसरे दिन भी शव का पोस्टमार्टम नहीं करने दिया। मृतक लवदीप सिंह उर्फ लब्बू दो भाइयों में छोटा था। वह हंसमुख स्वभाव का था। लवदीप सिंह उर्फ बब्बू की मौत की खबर से कस्बे में शाेक छाया रहा। पूरे मामले काे लेकर गजसिंहपुर पुलिस हादसे और हत्या दाेनाें ही एंगल से मामले की जांच कर रही है।

कुछ लाेगाें से पूछताछ भी की गई। पुलिस मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों व रायसिंहनगर रोड पर दुकानों आदि पर लगे कैमरों को खंगाल रही है। थाना प्रभारी समरवीर सिंह ने परिजनों को विश्वास दिलाया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

परिजन बाेले-हादसा हुआ ताे मोटरसाइिकल क्षतिग्रस्त क्यों नहीं

परिजनाें के अनुसार रविवार शाम लगभग 6 बजे उसका दोस्त सुमित पुत्र राजकुमार उम्र 19 वर्ष निवासी रेलवे काॅलोनी गजसिंहपुर लवदीप को घर से अपने साथ बाइक पर बैठा कर ले गया। लवदीप के पिता लक्खा घर पर ही थे। त्याेहार हाेने के कारण उन्हाेंने लवदीप को टोका नहीं। करीब एक घंटे बाद सुमित वापस आया उसने लवदीप के पिता लक्खा को बताया कि रायसिंहनगर रोड पर 18 आरबी फाटक के नजदीक ट्रैक्टर ट्राली के साथ उनकी बाइक की टक्कर हाेने से लवदीप के बहुत ज्यादा चोटें आई हैं।

वह वहीं सड़क पर पड़ा है। इस पर लवदीप के पिता लखविंद्र तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। 108 एम्बुलेंस खून में लथपथ लवदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजसिंहपुर पहुंची। उपचार के दाैरान ही लवदीप की माैत हाे गई।

परिजनों ने बताया कि सुमित ने हादसे की खबर देते समय कहा था कि उन दोनों की बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई है जिसमें लवदीप को गंभीर चोटें लगी हैं, जबकि बाइक क्षतिग्रस्त नहीं हुई थी। सुमित हादसे के बाद चार किमी चलकर कैसे लवदीप के घर पहुंचा। खुद ही सरकारी अस्पताल में भर्ती हुआ था। यहां से उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The young man beheaded in suspicious circumstances, the family members feared murder, the second day did not happen


टिप्पणियाँ