जलीय पक्षी पनकाैआ को रास आया जवाई बांध

जवाई बांध में पानी के बीचोंबीच इन दिनों चट्टानों पर काॅरमोरेन्ट परिंदों के समूह धूप में बैठे नजर आ जाएंगे। इन्हें पनकौआ, जोगराबी, गनहिल व लार्ज काॅरमोरेन्ट को बड़ा बगला के नाम से जाना जाता है।

ये भारत के उत्तरी क्षेत्र में जुलाई से सितम्बर व दक्षिणी भारत में नवम्बर से फरवरी के बीच गमन करते हैं। इस दौरान बीच में पडने वाले जवाई बांध पर ये सर्दियों में करीब दो माह यहीं गुजारा करते हैं। ये अपना अधिक समय पानी में ही बिताते हैं और पानी के भीतर मछलियों की तरह तैर लेते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The aquatic bird Pancaiya got the Jawai dam


टिप्पणियाँ