कार्यक्रम का समापन; बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में दी जानकारी

मासलपुर के प्रेतराज सरकार बाल गृह में बाल अधिकार दिवस सप्ताह कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय सिंह जाटव व रिटायर्ड शिक्षक सुआलाल शर्मा द्वारा की गई।

श्री प्रेतराज सरकार बाल ग्रह के अधीक्षक सीताराम तमोली ने बताया कि मासलपुर के श्री प्रेतराज सरकार बाल गृह में 14 नवंबर को बाल अधिकार सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। शुक्रवार को बाल अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम में व्याख्याता पवन कुमार वर्मा ने बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता बालकिशन पनवारिया ने भी बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में बताया। इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय सिंह जाटव द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बाल अधिकार सप्ताह के समापन कार्यक्रम में मासलपुर सरपंच शिवानी लवानिया, रामखिलाड़ी तमोली, दिनेश चंद्र वर्मा, विष्णु चंद कौशिक, रामचरण माली सहित कस्बा के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रेतराज सरकार वाल ग्रह के अध्यक्ष रामजीलाल लवानिया ने भी कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में संस्थान के सचिव लोहरे लाल शर्मा,गीता शर्मा, अनुज, रघुकुल, सहित समस्त स्टाफ सहित मासलपुर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Program completion; Information given to children about their rights


टिप्पणियाँ