योग व प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी संवीक्षा परीक्षा का पाठयक्रम जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी संवीक्षा परीक्षा 2020 का पाठयक्रम गुरुवार को जारी कर दिया। आयोग द्वारा इन दिनों इस भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आयोग की संयुक्त सचिव नीतू यादव ने बताया कि आयुर्वेद विभाग में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी के 33 पदों पर भर्ती के लिए संवीक्षा परीक्षा, 2020 का आयोजन किया जाएगा।

इस परीक्षा का पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर प्रसारित कर दिया गया है। पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट https://ift.tt/11bPIAS पर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी, संवीक्षा परीक्षा, 2020 के नाम से उपलब्ध है। 24 तक भरे जा सकेंगे आवेदन | आयोग की ओर से इस भर्ती के लिए 27 अक्टूबर से आन लाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। 24 नवंबर तक अभ्यर्थी आवेदन भर सकेंगे। इसके लिए विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Curriculum of Yoga and Naturopathy Officer Examination Continues


टिप्पणियाँ