जयपुर-कोटा हाइवे को खोदकर भूल गए, कई वाहन चालक रोजाना हो रहे चोटिल

जयपुर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग को दुरुस्त करने को लेकर मेहंदवास बायपास पर हाइवे को खोद तो दिया गया, लेकिन एक माह बाद भी मरम्मत नहीं कराए जाने से आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे है।


हालांकि इसकी शिकायत ग्रामीणों ने एनएचएआई समेत टोल वसूल रही कम्पनी के अधिकारियों से भी की, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। लोगों ने बताया कि जयपुर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग के दुरुस्तीकरण करने को लेकर पिछले दिनों कई स्थानों पर सम्बन्धित ठेकेदार की ओर से हाइवे को खोदकर नवीनीकरण कराया गया था।

इस दौरान मेहंदवास बायपास पर भी जयपुर से कोटा की ओर जा रही लेन को दुरुस्त करने को लेकर मशीनों से क्षतिग्रस्त पटटी खोद तो दी गई, लेकिन एक माह से अधिक का समय बीतने के बावजूद उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। इससे टोंक की ओर से तेज गति से गुजर रहे वाहन चालक अचानक संतुलन खो रहे है।

गांव के प्रहलाद बैरवा, गंगालाल यादव, रामलाल चौहान, कैलाश यादव आदि का कहना है कि दुरुस्त हाइवे से आ रहे लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हाइवे पर उतरते ही लहराकर इधर से उधर गिर रहे है। लोगों का कहना है कि पिछले एक माह में ही करीब 50 से अधिक वाहन सवार चोटिल होकर अस्पताल की शरण ले चुके है। इधर, एनएचएआई के सैक्शन प्रभारी संजय शर्मा का कहना है कि क्षतिग्रस्त हाइवे को जल्द ही दुरुस्त कराया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ