टोंक-सवाईमाधोपुर हाइवे पर चंदलाई गांव के पास गाय से टकराकर सड़क पर तड़फ रहे बाइक सवार को शनिवार को पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने अपनी कार से सआदत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। सदर थाना प्रभारी दशरथसिंह ने बताया कि घायल बूंदी के देई के पास गुर्जरों का खेड़ा निवासी भोलाशंकर पुत्र गिर्राज है।
वह दोपहर को चंदलाई गांव के पास अचानक सामने से आई गाय से टकराकर बाइक सवार चोटिल हो गया। इटावा में चुनाव कार्यक्रम से लौट रहे टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता घायल को देखकर मौके पर ही रुक गए। उन्होंने एम्बुलेंस को सूचना दी, इसके बावजूद काफी देर तक एम्बुलेंस नहीं पहुंची तो उन्होंने निजी कार से घायल हो सआदत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पूर्व विधायक के साथ राज्य सफाई आयोग के पूर्व सदस्य दीपक संगत, रमेश गढवाल, महेन्द्र चौधरी, राजेश आदि साथ थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ