राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में आनंदम दिवस का आयोजन प्राचार्य डाॅ.मनीषा बटवाल की अध्यक्षता में हुआ। डाॅ.ममता शर्मा ने बताया कि सत्र 2020-21 में आनंदम विषय शुरू किया है। इसका मुख्य उदेश्य सभी छात्राएं समाज के साथ जुड़कर तनावमुक्त होकर पढ़ाई कर सके।
आनंदम प्रथम वर्ष, स्नातक व स्नातकोत्तर (पूर्वार्द्ध) में अनिवार्य विषय हैं। जिसके 100 अंक निर्धारित हैं। महाविद्यालय में 8 मेंटोर बनाए गए, जिन्होंने अलग-अलग वाट्सएप ग्रुप बनाकर विद्यार्थियों को जोड़ा है। विद्यार्थियों को 3 अलग- अलग प्रकार के कार्य करने होंगे। व्यक्तिगत गतिविधि उन्हें प्रतिदिन करके रजिस्टर में तिथिवार नोट कर समूह में साझा करनी होगी। सामूहिक गतिविधि 8-10 छात्राएं समूह में करेंगी। समूह में छात्राएं एक प्रोजेक्ट का चयन करेंगी, जिसमें मेंटोर उन्हें कार्यरूप रेखा बनाने से लेकर अंतिम रिपाेर्ट जमा करने के लिए निर्देशित करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ