पाली रोड स्थित कृष्णा नगर में सूने मकान में चोरों ने सेंध लगा 90 हजार रुपए, सोने के जेवर, चांदी के बर्तन चुरा लिए। घर गत 12 से 22 नवंबर तक सूना था। पुलिस ने बताया कि कृष्णा नगर में रहने वाले योगेश कुमार पुत्र उपेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वे 12 से 22 नवंबर तक पैतृक घर गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने ताले तोड़कर अलमारी व बक्सों में रखी 90 हजार की नकदी, चांदी के बर्तन थाली, कटोरियां, गिलासें और सोने की 1 गिन्नी, कानों के टॉप्स चोरी कर लिए। 22 नवंबर की शाम को लौटे तब घटना का पता लगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ