चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को जिले में कई स्थानों पर खाद्य पदार्थ निर्माता व विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया।
दो दुकानों पर मिले 90 किलो दूषित कलाकंद को नष्ट कराया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के 9 सैंपल लिए गए। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. छबील कुमार ने बताया कि भूगोर तिराहा स्थित मसाला उद्योग से हल्दी पाउडर एवं मिठाई की दुकान से गुलाब जामुन का सैंपल लिया।
मालाखेड़ा में 80 किलो खराब कलाकंद को नष्ट कराया। माधोगढ़ में दो दुकानों से कलाकंद के सैंपल लिए। अलवर शहर के सूर्य नगर मोड़ स्थित मिष्ठान भंडार पर मिले 10 किलो खराब कलाकंद को नष्ट कराया। यहां से मावा का सैंपल लिया गया।
चांवडपाड़ी से मिक्स नमकीन, सब्जी मंडी के पास चाट भंडार से समोसे, घंटाघर स्थित मिष्ठान भंडार से मावा का सैंपल लिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ