पशु चिकित्सा अधिकारी संवीक्षा परीक्षा के परिणाम का इंतजार,आयोग ने 900 पदों के लिए ली थी परीक्षा, साथ में हुई लाइब्रेरियन ग्रेड सेकंड का परिणाम जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारी के 900 पदों और लाइब्रेरियन ग्रेड सेकंड के 12 पदों के लिए एक ही दिन परीक्षाएं हुईं। आयोग ने लाइब्रेरियन का परिणाम घोषित कर दिया, लेकिन पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों का परिणाम अब तक घोषित नहीं किया है।
आयोग ने कोरोनाकाल में 2 अगस्त को सबसे पहले पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारियों के 900 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित कराई। इस परीक्षा में प्रदेश के करीब 2 हजार 300 अभ्यर्थी ही प्रविष्ट हुए थे। इसी दिन संपन्न हुई लाइब्रेरियन ग्रेड सेकंड परीक्षा कुल 12 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई। इसके लिए प्रदेश के 14315 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे।

इसमें से 7844 परीक्षा देने पहुंचे। इस भर्ती का परिणाम आयोग ने 5 नवंबर को ही घोषित कर दिया। पशु चिकित्सा अधिकारी पदों के अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग ने उनकी परीक्षा से तीन गुना अधिक अभ्यर्थी जिस परीक्षा में बैठे उसका परिणाम पहले घोषित कर दिया, जबकि उनका परिणाम अब तक नहीं आया है। अभ्यर्थियों ने जल्द से जल्द इस परीक्षा का परिणाम जारी करने का आग्रह किया है।

अभी इंटरव्यू का चरण शेष है : आयोग संवीक्षा परीक्षा का परिणाम जारी करेगा, इसके बाद इंटरव्यू का चरण और शेष रहेगा। ऐसे में प्रदेश के पशु चिकित्सालयों को 900 पशु चिकित्सा अधिकारी मिलने के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संवीक्षा परीक्षा


टिप्पणियाँ