90 लीटर देसी शराब जब्त, तीन गिरफ्तार,पुलिस ने 31 ड्रमों में भरा 1700 लीटर अवैध वॉश नष्ट किया

गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने शहर के आस-पास जंगलों में बनाई जा रही 90 लीटर अवैध देसी महुए की शराब के साथ 3 आरोपियों को पकड़ा। इस दौरान पुलिस ने 31 ड्रमों में भरा 1700 लीटर अवैध वॉश नष्ट किया। थानाधिकारी आरपीएस प्रशिक्षु जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि फाटादरा के जंगलों में नदी के किनारे दबिश देकर 60 लीटर महुए की अवैध देसी शराब बरामद की। कुल 28 ड्रमों में भरा हुआ 1500 लीटर

वॉश नष्टकर अवैध शराब बनाने के उपयोग में लिए जाने वाले उपकरणों को जब्तकर मौके पर ही अवैध शराब बना रहे रूपा पुत्र शंकर मीणा, होमा पुत्र राजू मीणा निवासी काया फलां फाटादरा गोवर्धनविलास को गिरफ्तार किया। इसी तरह दूसरी टीम ने जोगी तालाब के जंगलों में नदी के किनारे दबिश देकर 30 लीटर महुवा की अवैध देसी शराब बरामद की। वहां 3 ड्रमों में भरा 200 लीटर वॉश नष्ट किया। इस दौरान पुलिस ने लक्ष्मण पुत्र शंकर मीणा निवासी जोगी तालाब को गिरफ्तार कर उसके पास से शराब बनाने के उपकरण जब्त किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
90 liter country liquor confiscated, three arrested, police destroyed 1700 liter illegal wash filled in 31 drums


टिप्पणियाँ