शिक्षा विभाग ने 9 से 12वीं तक प्रवेश की तिथि बढ़ाई, 10 दिसंबर तक होंगे एडमिशन

प्रवेश के बाद भी शिक्षा विभाग के पोर्टल पर एंट्री नहीं होने से अब राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का फार्म भरने में दिक्कत नहीं आएगी। शिक्षा विभाग ने 9वीं से 12वीं कक्षा तक प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 दिसंबर कर दी है।

पहले प्रवेश की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर थी। इसके बाद शिक्षा विभाग ने पोर्टल बंद कर दिया था। इसके अलावा विभाग ने पहली से आठवीं तक के प्रवेश के लिए भी स्थिति स्पष्ट कर दी है। इन कक्षाओं में सालभर प्रवेश हो सकेंगे।

स्कूल शिक्षा परिवार के प्रदेशाध्यक्ष अनिल शर्मा का कहना है कि हमने शिक्षामंत्री से प्रवेश की तिथि बढ़ाने की मांग की थी। क्योंकि कई बच्चे ऐसे थे, जिनकी डिटेल पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाई थी। इस कारण यह विद्यार्थी बोर्ड का परीक्षा फार्म नहीं भर पा रहे थे।

क्योंकि परीक्षा का फार्म भरने से पहले पोर्टल पर डिटेल अपलोड जरुरी है। शिक्षामंत्री के दखल के बाद उनकी मांग मानते हुए विभाग ने निजी स्कूलों को राहत दी है। अब प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने से और पोर्टल खोले जाने से बच्चों के परीक्षा फार्म आसानी से भरे जा सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Education Department has extended the date of admission from 9 to 12, admissions will be done till 10 December


टिप्पणियाँ