सिन्धी कैम्प इलाके में सायबर ठगों द्वारा फोन पर एक व्यक्ति को केवाईसी अपडेट कराने का झांसा देकर खाते की जानकारी लेकर खाते से 85 हजार रुपए की ठगी कर ली। इस संबंध में पीड़ित कांति नगर निवासी हरि नारायण शर्मा ने मंगलवार को सिन्धी कैम्प थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 9 नवम्बर को उनके मोबाइल एक फोन आया जिसने खुद को बैंक अधिकारी बताया और केवाईसी अपडेट करने का झांसा देकर खाते की जानकारी हासिल कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कॉल डिटेल व ट्रांजेक्शन डिटेल के आधार पर मामले की जांच शुरू की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ