846 पदों पर 2095 नए दस्तावेजों की होगी जांच, भर्ती में पदों के मुकाबले तीन गुना तक अभ्यर्थियों को परिणाम में शामिल किया है

पूर्व प्राथमिक शिक्षक भर्ती (एनटीटी) में खाली रहे 846 पदों को भरने के लिए सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। अब इस भर्ती में पदों के मुकाबले तीन गुना तक अभ्यर्थियों को परिणाम में शामिल किया है। इन तीन गुना में से डेढ़ गुना के दस्तावेज जांच का काम पहले हो चुका है।

कर्मचारी चयन बोर्ड ने शुक्रवार को नए डेढ़ गुना अभ्यर्थियों को परिणाम में शामिल कर दस्तावेज जांच के लिए सूचीबद्ध किया गया है। नए अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की वेबसाइट https://ift.tt/1xSC1am पर उपलब्ध है। संशोधित परिणाम में 2095 नए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच हो सकेगी।

इससे पहले बोर्ड ने 10 नवंबर को इस भर्ती का अंतिम परिणाम जारी किया था। इसमें 1350 पदों पर महज 504 अभ्यर्थी ही नियुक्ति के योग्य मिले थे और 846 पद खाली रह गए थे। दैनिक भास्कर ने खाली पदों को भरने के लिए तीन गुना तक अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांच कराने का मुद्दा उठाया था।

भास्कर ने 12 नवंबर को लाइब्रेरियन भर्ती की तर्ज पर एनटीटी में 3 गुना अभ्यर्थियों के हों दस्तावेज सत्यापन शीर्षक से खबर प्रकाशित कर कहा था कि परिणाम में तीन गुणा अभ्यर्थी शामिल हो तो खाली पद भरे जा सकते हैं। इस भर्ती में पदों के मुकाबले डेढ़ गुना अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांच का काम पहले ही हो चुका है।

अब नए डेढ़ गुना अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन किया जाए तो खाली रहे 846 पदों को भरा जा सकता है। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए। सरकार ने भी इसको मंजूरी दे दी। इसके बाद शुक्रवार को चयन बोर्ड ने योग्य अभ्यर्थियों की संख्या कम होने को कारण मानते हुए इस भर्ती के परिणाम में डेढ़ गुना के बजाय तीन गुना अभ्यर्थियों को शामिल करते हुए संशोधित परिणाम जारी कर दिया।

सरकार ने भी माना : डेढ़ गुना अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच पहले हो चुकी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. बीएल जाटावत ने बताया कि जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 1040 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 310 कुल 1350 पदों के विरूद्ध लगभग 3 गुना 4050 (गैर अनुसूचित क्षेत्र के 3247 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 950) अभ्यर्थियों को वरीयतानुसार अस्थाई रूप से दस्तावेज सत्यापन हेतु सूचीबद्ध किया गया है। इनमें से 1.5 गुना अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन पहले हो चुका है। अब शेष 1.5 गुना अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाना है। इसमें करीब 2095 अभ्यर्थियों को दस्तावेज जांच के लिए सूचीबद्ध किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2095 new documents will be scrutinized on 846 posts, candidates have been included in the result up to three times of the posts in recruitment.


टिप्पणियाँ