रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर को खोले जाने को लेकर हुए कानूनी विवाद से बचने के लिए रेलवे के सीनियर डीसीएम मुकेश सैनी, डीसीएम अजीत मीना, एसीएम राजेश सिंह, सुखाराम और वीरेंद्र जोशी ने रविवार देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की।
जिसमें यह निर्णय लिया गया कि सोमवार से जयपुर, गांधीनगर, दुर्गापुरा, जगतपुरा, सहित मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर बने रिजर्वेशन काउंटर को शाम 7 बजे बंद कर दिया जाएगा। यानि अब ये काउंटर सोमवार से आगामी आदेशों तक रात 8 की बजाय शाम 7 बजे ही बंद कर दिए जाएंगे।
7 बजे के बाद किसी भी एडवांस रिजर्वेशन चाहने वाले यात्री को स्टेशन पर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। रविवार शाम जयपुर आर पी एफ इंचार्ज आई पी एफ राजकुमार ने भी सभी सुरक्षाकर्मियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।जयपुर मंडल के सीनियर डीसीएम मुकेश सैनी ने बताया कि उक्त आदेश रूटीन काउंटर्स के लिए प्रभावी रहेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ