7 लाख के जेवरों की चोरी में गुमशुदा ननद प्राइम सस्पेक्ट, मकान मालकिन काे अपनी ननद गुंजन पर जेवर चाेरी का शक है

रामगंज थाना क्षेत्र के चंद्रवरदाई नगर में नव दुर्गा कॉलोनी भाटिया गार्डन के पास स्थित मकान से सात लाख रुपए के जेवर पार हाे गए। गायब आभूषणों में दो सोने के हार, सोने की चार अंगूठी सेट, एक जेंट्स अंगूठी, सोने के टीके, के के सेट, सोने के 4 जोड़ी कुंडल सेट, सोने की एक नथ आदि शामिल हैं। मकान मालकिन काे अपनी ननद गुंजन पर जेवर चाेरी का शक है।

गुंजन की गुमशुदगी अलवर गेट थाने पर गत 15 नवंबर को दर्ज कराई गई थी। जेवर चाेरी हाेने की जानकारी दीपावली पूजन के दाैरान उस समय मिली जब पूजा के लिए जेवर निकालने के लिए आलमारी खाेली गई। मकान मालकिन ने रामगंज थाने में चाेरी का मुकदमा दर्ज कराया है। गुंजन काे प्राइम सस्पेक्ट मानते हुए पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। गुंजन के सामने आने के बाद ही वास्तविकता सामने आई थी कि जेवर उसने चाेरी किए या वारदात में और किसी का हाथ है। दुधमुंही बच्ची काे छाेड़कर लापता हाे गई गुंजन चंद्रवरदाई निवासी कांता ने बताया कि ननद गुंजन की गुमशुदगी अलवर गेट थाने में दर्ज कराई थी।

गुंजन का पति संदीप विश्वकर्मा दुबई में नौकरी करता है, जबकि गुंजन उन्हीं के पास रह रही थी। गुंजन की छोटी बच्ची भी है, जिसे वह उनके घर में छोड़ गई। बच्ची को उन्होंने कल ही उसके पिता संदीप विश्वकर्मा के सुपुर्द किया है। कांता ने बताया कि उन्होंने पति नितिन विश्वास काे गहने गायब हाेने की जानकारी दी ताे उन्होंने सभी सदस्यों से गहनों के बारे में पूछताछ की। उनकी बहन गुंजन विश्वकर्मा घर में मौजूद नहीं थी। उन्हें शक है कि गुंजन ही जेवर ले गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Missing prime suspect in the theft of jewelery worth Rs 7 lakh, the landlady suspects her sister-in-law of jewelry


टिप्पणियाँ